दुर्ग में बारितयों के साथ हुई चाकूबाजी – 7 लोग हुए घायल, 2 की स्थिति गंभीर, अस्पताल बना छावनी

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आई एक बारात में जमकर चाकूबाजी हुई। बारातियों की मोहल्ले के लड़कों किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वो लड़के चाकू लेकर पहुंचे बारातियों पर हमला कर दिया। इस घटना में 7 लोग घायल हुए, जिसमें दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। मोहन नगर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
मोहन नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शक्तिनगर इलाके में शुक्रवार को एक शादी थी। उस शादी कार्यक्रम में रात को लड़के वाले बरात लेकर पहुंचे। बारात के दौरान बड़ी संख्या में लड़के डीजे की धुन में नाच रहे थे। इसी दौरान मोहल्ले के कुछ लड़कों और बरात में आए लड़कों के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। थोड़ी ही देर में मोहल्ले के लड़कों ने अपने साथियों को बुलवा लिया। इसके बाद उन लोगों ने चाकू लेकर बारातियों पर हमला कर दिया। इस दौरान बारातियों और लड़कों के बीच जमकर मारपीट हुई। चाकू चलने से लगभग सात बाराती बुरी तरह घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दो से तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जगह जगह की जा रही छापेमारी घटना के बाद मोहन नगर, दुर्ग और आसपास के कई थानों की पुलिस आरोपियों को पकड़ने जगह-जगह छापेमारी कर रही है। आरोपी शहर से बाहर न जा सकें इलके लिए कई जगह नाकेबंदी भी की गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


छावनी बना जिला अस्पताल घटना के बाद से जिला अस्पताल में माहौल तनाव पूर्ण बना हुआ है। बाराती और लड़की पक्ष वाले काफी गुस्से में थे। किसी प्रकार की कोई अनहोनी न हो इसे देखते हुए अस्पताल को छावनी में बदल दिया गया है। खबर लिखे जाने तक आरोपी पकड़े नहीं जा सके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *