मामा की मेहनत रंग लाई, भांजी ट्विंकल ने किया नीट क्लियर, अब बनेगी डॉक्टर

निजी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मामा की मेहनत रंग लाई। उनकी भांजी ट्विंकल शर्मा ने नीट क्लियर किया। शनिवार को घोषित नतीजे में ट्विंकल ने 524 अंक हासिल किया है। 10वीं में भी उसके 96 फीसदी और 12वीं में 92 फीसदी अंक रहे हैं। उनकी इसी प्रतिभा को देखते हुए भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट ने उनकी नीट की पढ़ाई में सहयोग किया।
ट्विंकल ने बताया कि मामा अनिल तिवारी कल्याण कॉलेज में कार्यरत हैं। उन्हीं के पास मां नीतू शर्मा, नानी, दोनों बहनों के साथ वह रहती हैं। शासकीय उच्चतर कन्या शाला वैशाली नगर में 11वीं कक्षा में जीव विज्ञान विषय से पढ़ाई के दौरान नीट के बारे में कभी सोचा नहीं था। गुरुजनों ने मेरी प्रतिभा को देखा और नीट के लिए तैयार किया।
अपने पूरे परिवार के साथ नीट क्लियर होने पर खुशी मनाती ट्विंकल शर्मा

राजनांदगांव के जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल ने बताया कि भिलाई एजुकेशन चेरिटेबल ट्रस्ट को भिलाई के उन विद्यार्थियों ने बनाया है, जो आईनाईटी कर चुके हैं और आज देश-विदेश के विभित्र संस्थानों में सेवाएं दे रहे हैं। ट्रस्ट हर साल शासकीय स्कूलों में पढ़ रहे 25-30 मेधावी बच्चों की सहायता करता है। उनके जेईई और नीट की तैयारी के लिए कोचिंग के लिए शुल्क आदि जमा करते हैं।अलग से तैयारी की। हर दिन 5-6 घंटे पढ़ाई की। मॉक टेस्ट दिया। नीट के पुराने पर्चे हल किए। इसमें गुरुजनों के साथ मां, मामा और नानी का काफी सहयोग रहा। मेरे लिए ट्रस्ट की ओर से आवश्यक संसाधन की व्यवस्था की गई।
