दुर्ग। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर ने रक्षित केंद्र दुर्ग में आयोजित जनरल परेड की सलामी ली। परेड के पश्चात परेड में सम्मिलित अधिकारियों- कर्मचारियों के वेशभूषा का निरीक्षण भी किया। उत्तम वेशभूषा धारण करने वाले अधिकारी- कर्मचारी को पुरस्कृत किया गया। इसके पश्चात शासकीय वाहनों का निरीक्षण किया गया जिसमें कानून व्यवस्था स्थापित करने में उपयोगी भारी वाहनों के रखरखाव का जायजा लिया और अच्छी कंडीशन में वाहनों को रखने की हिदायत भी दी। इस दौरान जिले में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती पद्मश्री तंवर,उप पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक हेम प्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक यातायात सदानंद विंद्य्य राज, रक्षित निरीक्षक नीलकंठ वर्मा सहित समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
