दुर्ग जिले के सेलूद स्थित कबीर आश्रम में दो दिवसीय संत समागम और भंडारे का आयोजन श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। रविवार को समापन साहित्य वेदांताचार्य सुकृत शास्त्री साहेब के सानिध्य में सात्विक यज्ञ, चौका और आरती के साथ हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत, श्रद्धालु और समाजसेवी शामिल हुए।
मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव पहुंचे। उन्होंने संत कबीर की वाणी को आज के समाज के लिए मार्गदर्शक बताते हुए आश्रम में शेड निर्माण हेतु 25 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। सांसद विजय बघेल सहित भाजपा के अन्य नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने मनरेगा में कटौती के कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता को भ्रमित कर रही है। उन्होंने बताया कि 18 लाख से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है और मनरेगा के तहत गरीबों को लगातार सहायता मिल रही है। उन्होंने कहा कि विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में निरंतर विकास कार्य हो रहे हैं।
बाईट- अरुण साव,उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़