अलग-अलग जगह खड़ी मोटरसाइकिल की चोरी

दुर्ग। शहर में मोटरसाइकिल चोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं।अलग-अलग जगह पर खड़ी दो मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि तकिया पारा मजार के पास वार्ड नंबर 8 दुर्ग निवासी मोहम्मद अतहर हटरी बाजार दुर्ग में फल की दुकान चलाता है। 5 मई की रात वह अपनी गाड़ी एक्टिवा सी जी 07 बी डी 0272 को घर के सामने लॉक करके खड़ी कर दिया था। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा तो उसकी एक्टिवा गायब थी। चोरी गए वाहन की कीमत 20000 रुपये आंकी गई है। इसी तरह प्रार्थी मोमेंद्र रावटे प्राइवेट काम करता है। वह अपने पिता रघुनाथ रावटे के नाम से रजिस्टर मोटरसाइकिल पल्सर सी जी 07 बीपी 1445 को लेकर 3 मई की सुबह बस स्टैंड दुर्ग गया हुआ था। अपनी मोटरसाइकिल को उसने राजनंदगांव दल्ली राजहरा वाले गेट के पास ठेला में नाश्ता करने के लिए रुका हुआ था। उसने अपनी मोटरसाइकिल को थोड़ी दूर खड़ी कर लाक कर दिया था। नाश्ता करने के बाद जैसे ही वह अपने मोटरसाइकिल के पास आया तो देखा खड़े किए जगह पर मोटरसाइकिल नहीं थी। आसपास वाहन की तलाश करने के बाद प्रार्थी ने पद्मनाभपुर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *