छत्तीसगढ़ में बढ़ती गर्मी के चलते स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में बदलाव

रायपुर । छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन ने स्कूलों की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में संशोधन किया है। अब स्कूल 25 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहेंगे। पहले यह छुट्टी 1 मई से 15 जून तक निर्धारित थी।

शिक्षा विभाग द्वारा जारी ताजा आदेश सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त एवं गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों पर लागू होगा, लेकिन यह शिक्षकों पर लागू नहीं होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बच्चों से आग्रह किया है कि वे तेज धूप से बचें, भरपूर पानी पिएं और घर पर रहकर रचनात्मक गतिविधियों में भाग लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *