चलती मोटरसाइकिल में लगी आग, पाया काबू

दुर्ग। गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।इंदिरा मार्केट में प्रेस कांप्लेक्स के सामने शारदा टॉकीज के पास शुक्रवार की शाम लगभग 5:15 बजे गर्मी के चलते एक मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। आग निकलते देख मोटरसाइकिल चालक ने तुरंत मोटरसाइकिल को खड़ी कर दिया ।देखते ही देखते आग तेजी से बढ़ गई। आसपास के दुकानदारों ने पानी की मदद से किसी तरह आग को बुझाया। इस दौरान बड़ी घटना होने से बच गई। इस मोटरसाइकिल के आसपास ही प्रेस कांप्लेक्स में कई दो पहिया एवं चार पहिया वाहन खड़ी हुई थी। दुकानदारों की सजगता से आग पर काबू पा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *