2 लाख रुपए की मांग करने वाले ससुरालियों पर अपराध दर्ज

दुर्ग। ससुराल में पीड़िता को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के बाद 200000 रुपए मायके से लाने के लिए दबाव डाला गया। पीड़िता की शिकायत पर अंजोरा चौकी पुलिस ने पीड़िता के पति एवं उसकी विधवा भाभी के खिलाफ धारा 34, 498 ए के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता लोमेश्वरी साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि 28 जनवरी 2024 को उसका विवाह ग्राम अंजोरा निवासी नितेश साहू के साथ सामाजिक रीति रिवाज से संपन्न हुआ था। शादी के कुछ दिन बाद ही आरोपी नितेश साहू एवं उसकी विधवा भाभी चित्रलेखा उर्फ सुमन साहू दहेज की मांग करते हुए प्रार्थिया को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे थे। आरोपी गण पीड़िता के पिता पर भी दबाव डालते थे कि वह 200000 रुपए लाकर दे तभी वह उनकी बेटी को अच्छे से रखेंगे।पूर्व में पीड़िता ने रायपुर थाना में शिकायत की थी, जिसमें काउंसलिंग भी हुई थी। काउंसलिंग में उसका पति उसे रखने से इनकार कर दिया था। इसके बाद महिला ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *