दुर्ग। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने बड़ी संख्या में सिविल जज का ट्रांसफर किया है। इसको लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस आदेश के बाद जिला न्यायालय दुर्ग के सात न्यायाधीश प्रभावित हुए हैं। चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती संगीता नवीन तिवारी का ट्रांसफर दुर्ग से जगदलपुर किया गया है। जिला न्यायालय दुर्ग में फैमिली कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी का तबादला दुर्ग से मुंगेली किया गया है। न्यायाधीश विवेक नेताम का दुर्ग से बिलासपुर हाईकोर्ट मे ट्रांसफर किया गया है। न्यायाधीश केवरा राजपूत दुर्ग से कोटा बिलासपुर भेजे गए हैं। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आशीष डहरिया दुर्ग से सारंगढ़, सुरभि धनगढ़ दुर्ग से कोटा, निलेश कुमार बघेल दुर्ग से कुरूद,पाटल टोपनो दुर्ग से सूरजपूर और अंकिता मदनलाल गुप्ता का तबादला दुर्ग से भाटापारा(बलौदाबाजार) किया गया है। इसी तरह से डोंगरगढ़ में पदस्थ चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश अनीश दुबे का तबादला जिला न्यायालय दुर्ग किया गया है। न्यायाधीश अभिनव डहरिया सारंगगढ़ से भिलाई-3 किया गया है।