दुर्ग। नगर निगम चुनाव में दुर्ग से वार्ड पार्षद पद के लिये कांग्रेस प्रत्याशी दीपेश देवांगन ने आज वार्ड 10 शंकर नगर से चुनाव प्रचार शुरू किया। चुनाव करीब आते ही कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में तेजी आ गई है। उत्साही कांग्रेस कार्यकर्ता घर घर जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस नेता पार्षद प्रत्याशी दीपेश देवांगन ने राज्य में पिछली कांग्रेस सरकार के कामकाज और उपलब्धियों को गिनाया। दुर्ग नगर निगम में कांग्रेस की परिषद के कार्यों की जानकारी देते हुए इस बार के चुनाव में कांग्रेस को ही वोट देने की अपील की गई।