श्री अग्रवाल बने भाजपा के नगर अध्यक्ष

उज्जैन । लंबे इंतजार के बाद भाजपा ने महामंत्री संजय अग्रवाल पर अपना भरोसा जताया है। रविवार देर रात प्रदेश भाजपा चुनाव अधिकारी विवेक शेजवालकर ने महामंत्री संजय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा कर दी। यह विदित है कि महामंत्री रहे संजय अग्रवाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के खेमे से माने जाते हैं। तत्कालीन नगर अध्यक्ष विवेक जोशी ने काफी लंबे समय से भाजपा नगर अध्यक्ष का निर्वहन किया।
विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठ में संजय अग्रवाल ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया है जिनमें व्यापारी प्रकोष्ठ, उद्योग प्रकोष्ठ सहित दौलतगंज व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। वे बाल्यकाल समय से स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता रहे एवं माधव कॉलेज इकाई से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के दायित्व का भी निर्वहन किया। जैसे ही पार्टी की ओर से संजय अग्रवाल को अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।

रिपोर्ट – आशिफ खान (उज्जैनी) मध्यप्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *