दुर्ग। घर में ताला लगाकर मायके जाना पीड़िता को भारी पड़ गया ।मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर ने सुने आवास का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात की चोरी कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305 ,331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस के मुताबिक एसटीएफ कॉलोनी बघेरा निवासी राखी देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई कि उसका पति ड्राइवरी का काम करते हैं । घर में पति, सास ,बच्चे एवं पीड़िता रहती थी। 26 दिसंबर को उसकी सास अपने मायके गई हुई थी तथा पति गाड़ी लेकर बनारस बुकिंग पर गए हुए थे। 30 दिसंबर की शाम 5:30 बजे राखी देवांगन अपने घर में ताला लगाकर मायके नया पारा दुर्ग गई हुई थी। दूसरे दिन सवेरे वह अपने एसटीएफ कॉलोनी बघेरा वापस आई तो देखा घर के मुख्य दरवाजे में लगे कुंडी को अज्ञात आरोपी ने तोड़ दिया है। जब वह अंदर जाकर देखी तो कमरे का पूरा सामान बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी का लॉकर को तोड़कर आरोपी ने सोने का एक नग नेकलेस, दो जोड़ी कान के सोने का एयरिंग,एक नग बच्चे की सोने की अंगूठी, 6 नग सोने का गेहूं दाना ,एक नग सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी चांदी की पतली पायल, एक जोड़ी चांदी की मोती लच्छा पायल, एक चांदी का करधन, दो नग चांदी की कटोरी ,दो नग चांदी के चम्मच ,दो चांदी के गिलास, एक लक्ष्मी गणेश की चांदी की मूर्ति ,पांच चांदी के सिक्के, आठ जोड़ी चांदी की बिछिया ,नौ नग चांदी का चाबी का गुच्छा गायब था। अज्ञात आरोपी ने लगभग 2,14,900 रुपए कीमत के जेवरात की चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।