दुर्गा पंडाल में दर्शन करने गए प्रार्थी की एक्टिवा चोरी

दुर्ग। ग्रीन चौक शंकर होटल के पास एक्टिवा को खड़ी कर दुर्गा माता के दर्शन करने जाना प्रार्थी को भारी पड़ गया।मौके का फायदा उठाकर अज्ञात आरोपी ने एक्टिवा की चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305( बी) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि बाम्बे आवास उरला निवासी कमलेश शिंदे प्राइवेट काम करता है। 8 अक्टूबर की रात को 9:00 बजे वह दुर्गा माता दर्शन करने के लिए अपनी एक्टिवा क्रमांक सीजी 07 एल आई 5870 से अपनी मम्मी को लेकर ग्रीन चौक गया हुआ था। उसने शंकर होटल के पास अपनी एक्टिवा को लॉक करके खड़ी कर दिया था। जब वह दर्शन करके वापस लौटा तो देखा उसकी एक्टिवा गायब थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *