मामूली बात पर मारपीट, दोनों पक्ष ने की शिकायत

दुर्ग। युवती को रास्ते में रोक कर गाली गलौज करने की बात को लेकर मारपीट हो गई। दोनों ही पक्ष में इसकी शिकायत जेवरा सिरसा चौकी में की। पुलिस ने धारा 115(2), 296, 351(2 ) के तहत काउंटर के दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि रमेश कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई है कि 18 अक्टूबर को सुबह 11:00 बजे उसकी पुत्री आरती वर्मा पंचायत कार्यालय काम पर जा रही थी। उसी समय आरोपी ने युवती को रास्ते में रोक कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरती वर्मा ने फोन करके अपने पिता रमेश कुमार वर्मा को मौके पर बुलाई। जब वह अपने साथी विशंभर साहू के साथ बाजार चौक कचांदूर के पास पहुंचे और आरोपी दमन दास मानिकपुरी से कहा कि तुम मेरी बेटी के साथ गाली-गलौज क्यों कर रहे हो।इस पर आरोपी ने गाली गलौज करते हुए पास में पड़े हुए ईट से वार करते हुए मारपीट की।
वहीं प्रार्थी दमन दास मानिकपुरी ने शिकायत दर्ज कराई कि वह बाजार चौक कचांदूर के पास खड़ा था। इस दौरान रास्ते से आरती वर्मा जो पंचायत कार्यालय में कंप्यूटर का काम करती है, वह जा रही थी। प्रार्थी ने उससे कहा कि अभी कार्यालय जाने का समय है क्या। यह बोलने पर आरती वर्मा ने अपने पिता को फोन पर बुला लिया और उसके पिता रमेश कुमार वर्मा एवं विशंभर साहू ने उससे गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्के से मारपीट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *