भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता रथ जो की 4 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक विभिन्न जिलों व शहरों में होते हुए सदस्यता अभियान चला रही है,, 7 अक्टूबर भारतीय जनता युवा मोर्चा की यह सदस्यतारथयात्रा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव की अध्यक्षता में पाटन विधानसभा के उत्तर पाटन मण्डल के अम्लेश्वर नगर बजार चौक से शुरू होते तिरंगा चौक, ग्रीनअर्थ सिटी, अम्लेश्वर, डीह कोपेडीह सहित नगर भ्रमण करते हुए सदस्यता अभियान चलाया गया व ग्राम झिट में समापन किया गया। इस सदस्यता महाअभियान में युवा साथियों ने भाजपा का सदस्यता ग्रहण कर गौरवान्वित महसूस किया।

इस अवसर पर विशेष रूप से भाजपा उत्तर पाटन मण्डल अध्यक्ष लोकमनी चंद्राकर , भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव की पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ!

इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश के प्रचार प्रसार प्रमुख आकाश सिंह ठाकुर , सहित जिला पदाधिकारीगण एवं मण्डल पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता साथी व महिला मोर्चा के मातृ शक्ति उपस्थित थे।
