गौ सुरक्षा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने किया प्रदर्शन

आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर दुर्ग जिला में कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गौ सुरक्षा को लेकर हल्ला बोला प्रदर्शन किया वही कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने सड़क में बैठी गाय को लाकर कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया। इस विषय पर कांग्रेस महामंत्री राजेंद्र साहू जी ने सरकार पर आरोप लगाया कि भाजपा हमेशा से ही गाय के नाम पर राजनीति की है। कांग्रेस सरकार में गाय की सुरक्षा को लेकर गौठान योजना बनाया था उसको भी भाजपा सरकार ने बंद कर दिया। भाजपा सरकार में गाय सड़क पर बैठी है ना उनकी चारा की और ना पानी की व्यस्था कर पा रहा है। भाजपा राज में गाय की तस्करी लगातार बढ़ता जा रहा है। वही कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने गौ रक्षा जैसे सभी मुद्दा को लेकर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस कार्यक्रम पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *