हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया,वनमंत्री केदार कश्यप ने निगम के तीन कर्मचारियो के सराहनीय कार्य के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर किया सम्मानित

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत दुर्ग शहर के पुलिस परेड ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान वन एवं जलवायु परिवर्तन,जल संसाधन,कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विधयाक गजेंद्र यादव,विधायक ललित चन्द्राकर,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी की मौजूदगी में नगर पालिक निगम के सराहनीय कार्य करने वाले कर्मचारी उप सहायक निरीक्षक संजय मिश्रा को निगम क्षेत्र में राजस्व वसुली हेतु उत्कृष्ट कार्य।सहायक राजस्व निरीक्षक रूपेश नायक को वार्ड कमांक 41, 42 एवं 43 में करदाताओ से लगातार सम्पर्क कर राजस्व वसुली हेतु उत्कृष्ट कार्य करने हेतु एवं सहायक राजस्व निरीक्षक साक्षी चौहान को नगर निगम में पेंशन प्रकरण तैयार करने एवं विभागीय कार्यो में नस्ती प्रस्तुतीकरण हेतु उत्कृष्ट कर किये जाने के लिए प्रशस्ति-पत्र वितरित कर सम्मानित किया।कार्यक्रम में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव व दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर,कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी,आयुक्त लोकेश चन्द्राकर,सहायक राजस्व अधिकारी शुभम गोइर सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, नगर के गणमान्य नागरिक, जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं सहित बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *