20 माह बाद सुलझी हत्या की गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। मछली मार्केट पावर हाउस भिलाई में 1 सितंबर 2022 को हुए अंधे कत्ल के आरोपी को पकड़ने में थाना छावनी पुलिस को सफलता मिली है। आरोपी के खिलाफ धारा 302 के तहत अपराध पंजीकृत किया गया था। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
1 सितंबर 2022 को रात्रि में उसकी जगह पर सोने की बात को लेकर विवाद होने पर आरोपी शहजाद खान ने मोहम्मद फिरोज के सिर पर सीमेंट के बने पत्थर से वार कर दिया था। जिससे फिरोज का चेहरा कुचल गया था। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस लगी हुई थी। मुखबीर से पुलिस को सूचना मिली कि इस मामले का संदेही मछली मार्केट पावर हाउस भिलाई में घूम रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर छावनी थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर के निर्देश पर उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह, आरक्षक नीलकंठ यादव, मनोज सिंह ने मौके पर पहुंचकर शहजाद खान पिता युसूफ 27 वर्ष निवासी चिमनी भाटा ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा को पकड़ा। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी ने मोहम्मद फिरोज की हत्या करना स्वीकारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *