दुर्ग। चार पहिया वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभनपुर थाना पुलिस ने अज्ञात चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ धारा 279, 304 ए के तहत अपराध दर्ज किया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक जिला अस्पताल के वार्ड बाय संदीप सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि 12 मई की रात को लगभग 8:00 बजे हनोदा से धनोरा रोड के बीच अज्ञात चार पहिया वाहन चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए करण साहू 30 वर्ष निवासी ग्राम हनोदा थाना पद्मनाभपुर को टक्कर मार दी थी। इससे करण साहू के सिर व शरीर के अन्य हिस्से में गंभीर चोटे आए थी और उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में ले जाकर भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात चार पहिया वाहन चालक की तलाश की जा रही है।