दुर्ग। पति द्वारा दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान होकर आत्महत्या कर लेने वाली महिला के आरोपी पति को मोहन नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जेल दाखिला किया गया है। प्रताड़ना से परेशान होकर से16 जून 2022 को रीना साहू पति चैतराम साहू उम्र 22 साल निवासी गैंदा डबरी मोहन नगर जिला दुर्ग ने फिनाईल का सेवन कर लिया था उसे गंभीर अवस्था में तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया था। मोहन नगर पुलिस ने अपराध पंजीबद कर जांच में लिया था। मर्ग जांच दौरान मृतिका रीना साहू के पति चैतराम साहू के द्वारा आये दिन शराब पीकर गाली-गलौज, मारपीट करने तथा दहेज की मांग करने से प्रताड़ित होकर फिनाईल पीकर आत्महत्या कर लेना पाया गया था। पुलिस ने धारा 304(बी) कायम कर विवेचना में लिया गया था। थाना प्रभारी आकांक्षा पांडे के नेतृत्व में टीम ने आरोपी चैतराम साहू पिता हेमलाल साहू उम्र 25 साल निवासी गैंदा डबरी मोहन नगर को गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर न्यायालय मे पेश किया था।
उक्त कार्यवाही में प्र.आर. संतोष शर्मा, मोहन लाल साहू, आरक्षक ओम प्रकाश देशमुख, वेदराम बंदे व मुरलीधर वर्मा का सराहनीय योगदान रहा।