महतारी वंदन की लाभार्थी महिलाओ से संपर्क कर मोदी सरकार के लिए समर्थन मांगने घर घर जाएंगी महिला मोर्चा की कार्यकर्ता बीजेपी की बैठक में बनी रणनीति..

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव की तिथि नजदीक आते जा रही है वैसे वैसे भाजपा अपने प्रचार की स्तर को रणनीतिक रूप से अब सीधे लाभार्थी की ओर केंद्रित करते हुए विभिन्न योजनाओं के लाभ पाने वाले मतदाताओं तक पहुंचने की बना रही है जिसके तहत आज लोकसभा चुनाव के केंद्रीय कार्यालय में दुर्ग भिलाई संगठन जिला के भाजपा महिला मोर्चा कि जिला अध्यक्षों व मंडल अध्यक्षों सहित प्रमुख कार्यकर्ताओ की महत्वपूर्ण बैठक लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू व सह प्रभारी राजीव अग्रवाल की उपस्थिति में हुई जिसमे मोदी की गारंटी के तहत अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय की बीजेपी सरकार द्वारा महिलाओ के उत्थान के लिए प्रदेश की 70लाख माताओं बहनों के मिले महतारी वंदन की राशि को भुनाने अब लाभार्थी महिलाओ के घर तक पहुंचने का कार्यक्रम बनाया है जिसके अंतर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता गली मुहल्ले से लेकर गांवो तक सभी जगह जाकर लाभार्थी महिलाओ से संपर्क कर देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने दुर्ग से भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल को जीतने का निवेदन करेंगे बैठक में लोकसभा सह संयोजक प्रीतपाल बेकचंद्न,दुर्ग जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,भिलाई महेश वर्मा,दुर्ग महिला मोर्चा अध्यक्ष दिव्या कलिहारी,भिलाई स्वीटी कौशिक सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थी।
इस अवसर पर महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते लोकसभा प्रभारी चंदूलाल साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी नेतृत्व में विगत 10वर्षो में महिलाओं के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएं चालू हुई है और इसके क्रियान्वयन से महिलाओं के जीवन व उनके परिवार में व्यापक सुधार आया है जिसमें अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनते हैं मोदी की गारंटी के तहत विष्णुदेव साय की सरकार ने अपने वादे को पूरा करते हुए प्रदेश की 70 लाख बहनों के खाते में सीधे एक हजार रुपए की दो किस्त की राशि ट्रांसफर कर चुकी है इससे महिलाएं बेहद खुश है इसी प्रकार केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 80 करोड़ महिलाओं को फ्री राशन प्रधानमंत्री आवास,उज्ज्वला योजना गैस,आयुष्मान योजना शौचालय योजना,मातृत्व सहायता योजना नारी शक्ति वंदन योजना से भी महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव आया हैं इसलिए इन सभी लाभार्थी महिलाओं के बीच महिला मोर्चा की कार्यकर्ता उनकी व उनके परिवार का शत प्रतिशत वोट भाजपा के पक्ष में सुनिश्चित करने में घर-घर जाएं। लोकसभा सह प्रभारी राजीव अग्रवाल ने कहा कि भाजपा महिलाओं की हितैषी पार्टी है भाजपा की मोदी राज में महिलाओं का जीवन स्तर ही नहीं सुधरी बल्कि कानून व्यवस्था के कारण महिलाएं भी सुरक्षित हुई है इसलिए महिलाओं का तीसरी बार मोदी सरकार बनाने फिर से बड़ी भूमिका होनी चाहिए इसके लिए सभी महिला कार्यकर्ता को घर-घर जाना जरूरी है ताकि दुर्ग लोकसभा से हमारे प्रत्याशी विजय बघेल की जीत सुनिश्चित होते ही केंद्र में तीसरी बार मोदी सरकार बन सके।
बैठक में प्रमुख रूप से महिला मोर्चा मंडल अध्यक्षगण मौसमी ताम्रकार रोशनी साहू शीतल जांगिड़ झरना वर्मा श्वेता शर्मा निशा सोनी शीतल ठाकुर यामिनी देशमुख सरिता वर्मा सुशील साहू रश्मि साहू गीता वर्मा ज्योति साहू लक्ष्मी बघेल मनमृत मनप्रीत कौर इंदिरा कोसरिया के. मीनाक्षी रुक्मणी साहू स्नेहा शुक्ला सहित अनेक महिला पदाधिकारी मौजूद थी।

      

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *