दुर्ग। बहला फुसला कर शादी का प्रलोभन देते हुए किशोरी को भगा कर ले जाने वाले आरोपी को पुरानी भिलाई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक ग्राम अकलोरडीह थाना पुरानी भिलाई निवासी आरोपी गोकुल ठाकुर 20 वर्ष ने किशोरी को बहला फुसला कर शादी का झांसा देते हुए अपने साथ भगाकर ले गया था। आरोपी ने किशोरी को नागपुर होते हुए सूरत लेकर गया था। वहां पर आरोपी ने किशोरी के साथ शारीरिक संबंध बनाया था। आरोपी के सूरत में होने की सूचना मिलने पर टीम ने सूरत पहुंचकर किशोरी को बरामद किया एवं आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ दुर्ग लाया। इस कार्रवाई में पुरानी भिलाई प्रभारी पी डी चंद्रा, सहायक उप निरीक्षक हीरामन रामटेके, मंगला गुप्ता, प्रधान आरक्षक रविंद्र भारतीय, आरक्षक महेश बंछोर, ईश्वर लाल भारद्वाज, हरीश राव, शशिकांत यादव की सराहनीय भूमिका रही।