दुर्ग। दिनदहाड़े लिंक रोड में व्यापारी के वाहन की डिग्गी से दो आरोपियों ने लाखों रुपए पार कर दिए।जानकारी मिलते ही छावनी पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए आरोपियों की पतासाजी प्रारंभ कर दी है। पुलिस के मुताबिक छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पावर हाउस लिंक रोड में एक व्यापारी होली पर्व पर खरीदी करने के लिए पहुंचा था। वाहन की डिक्की में रखें 200000 रुपए की अज्ञात आरोपियों ने चोरी कर ली। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक गाड़ी की डिग्गी तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को राज किराना डुण्डेरा का व्यापारी होली पर्व पर रंग गुलाल खरीदी करने के लिए लिंक रोड पावर हाउस आया हुआ था। उसने अपनी वाहन की डिग्गी में 200000 रुपए नगद रखे थे। मौका पाकर अज्ञात आरोपियों ने रकम पार कर दी। व्यापारी ने इसकी सूचना तत्काल छावनी पुलिस को दी। पुलिस के द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखे गए जिसमें दो युवक वाहन के समीप दिखाई दे रहे हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।