दुर्ग। घर में प्रवेश कर महिला के साथ छेड़छाड़ कर जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ पीड़िता ने पद्मनाभपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता नगर निगम में कार्यरत है। बीती रात वह घर में अपने पति के साथ थी। आधी रात को आरोपी परमानंद भट्ट 40 वर्ष पिता तुलसी साहू निवासी न्यू आदर्श नगर उसके घर पहुंच और दरवाजे को जबरन धक्का लगाया, इससे दरवाजा खुल गया। आरोपी घर के भीतर प्रवेश कर महिला के साथ अश्लील तरीके से छेड़छाड़ किया। महिला ने शोर मचाया तो उसका पति उठा। इस दौरान आरोपी वहां से भाग निकला। इसकी शिकायत तुरंत डायल 112 टीम को दी गई।पीड़िता की शिकायत पर पदमनाभपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 354(घ), 506 के तहत अपराध दर्ज किया।
पद्मनाभपुर थाना के एएसआई गंगा प्रसाद श्रीवास, ओमप्रकाश साहू, पुष्पा तिवारी, दुर्गेश यादव की टीम ने आरोपी को पकड़ कर न्यायालय में पेश कर दिया है।