न्यायसंगत अधिकार दिलाने की मांग को लेकर आईटीआई में कार्यरत नियमित प्रशिक्षण अधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम दुर्ग कलेक्टर को सोपा ज्ञापन,कहा हमारी मांग जायज है…
छत्तीसगढ़ औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था आईटीआई कर्मचारी अधिकारी संघ के बैनर तले बुधवार को बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारियों ने दुर्ग कलेक्टोरेट पहुंच छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम अपना दुर्ग कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया की वर्ष 2013 में भाजपा शासन में III विभाग में नियमित प्रशिक्षण अधिकारियों की भर्ती हुई थी। प्रशिक्षण अधिकारी 11 वर्षों से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे है। परन्तु विभाग में कार्यरत अराजक तत्वों द्वारा समय समय पर भर्ती को रवद् करने के प्रयास किया गया। जिस पर विभागीय शिकायत, लोकायोग और माननीय उच्च न्यायलय में याचिका दायर किया गया। जिसमे उच्च न्यायलय के हस्तक्षेप के पश्चात 8 वर्षों बाद परीविक्षा अवधि समाप्त किया गया। परन्तु शासन बदलते ही अधिकारियों द्वारा पुनः कर्मचारियों को नोटिस थमाया गया और सभी लाभ जैसे ट्रेनिंग, परीवीक्षा अवधि, समयमान, प्रमोशन आदि से वंचित कर दिया नया है। जिस पर न्याय की गुहार लगाने आज ज्ञापन सोपा गया है