सोने के जेवरात बनाकर देने के नाम पर धोखाधड़ी

दुर्ग। सोने के जेवरात बनाकर देने के नाम पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलगांव पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। दो आरोपियों के खिलाफ धारा 406 ,420, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक ऋषभ ग्रीन सिटी निवासी राजेंद्र जैन ने शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी मनीष सोनी पिता छगन सोनी निवासी पुलगांव तथा हीरा सोनी निवासी कोंडागांव सोने के जेवरात बनाकर देने का कार्य करते हैं। ऋषभ ग्रीन सिटी निवासी राजेंद्र जैन एवं अन्य सात लोगों ने इन लोगों को जेवर बनाने के लिए सोना दिया हुआ था। जेवरात वापस बना कर देने के समय दोनों आरोपी टालमटोल करने लगे। इसके बाद वह फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक आरोपियों ने शिकायतकर्ताओं से लगभग 1 करोड रुपए के सोने की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों से दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। उस आधार पर क्लियर होगा कि कितने तोला सोना था एवं आरोपियों ने कितने रुपए की धोखाधड़ी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *