यातायात नियमो का पालन करने वाले वाहन चालको को पुष्प देकर सम्मानित किया

सडक सुरक्षा माह के तीसरे दिन यातायात कार्यालय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय में के.पी.एस. स्कूल नेहरू नगर, ज्योति स्कूल चरोदा एवं शकुनतला विद्यालय रामनगर सुपेला के कुल-426 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण द्वारा प्रदर्शनीय का अवलोकन किया गया साथ ही यातायात नियम सड़क संकेत, रोड मार्किग, ट्राफिक सिग्नल, वाहन चलाते समय हम क्या नहीं करना चाहिए एवं किन किन बातो का ध्यान रखना चाहिए इसकी विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए स्कूली छात्र-छात्राओ से कहा गया कि जब आप आज स्कूल अपने घर जाये तो इन बातो को अपने परिजन, पडोसी, दोस्त, भाई, बहन को इन बातों को जरूर बताये एवं उनसे अपील करें की वाहन चलाते समय यातायात नियम का पालन करे। आम नागरिकों एवं स्कूली छात्र-छात्राओ के लिए यातायात कार्यालय नेहरू नगर में यातायात नियम संबंधित मॉडल बैनर पोस्टर एवं यातायात गेम जोन बनाया गया है जिसमे उपस्थित छात्र-छा़त्र को आरक्षक विजय शर्मा द्वारा यातायात नियम संबंधी प्रशिक्षण प्रदान की गई एवं यातायात से संबंधित गेम एवं सही जोड़ी गेम खिलाया गया। जिसे खेलकर बच्चे बहुत उत्साहित हुए और खेल खेल में यातायात नियमों की जानकारी प्रदान हुई।

जागरूकता कार्यक्रम के तहत आज दिनांक ग्राम पौउवारा में आयोजित मंडई में अंजोर रथ में लगे एलईडी स्क्रीन में किन किन कारणों से सडक दुर्घटनाएं होती है वीडियो क्लीप के माध्यम से दिखाया गया व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामवासियों का यातायात नियम के प्रति जागरूक किया गया।

इसी प्रकार यातायात नियमों का पालन करने वाले को पुष्प देकर सम्मानित किया गया और नियमों का पालन नहीं करने वाले को स्वयं एवं दूसरे की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस दी गई।

अपीलः- यातायात पुलिस के आम नागरिको एवं परिजनों से यह अपील है कि अपने बच्चो को यातायात नियमों प्रति जागरूक करने एवं भविष्य में उन्हें यातायात नियम का पालन कर वाहन चलाने हेतु यातायात पुलिस द्वारा यातायात कार्यलय नेहरू नगर में लगाये गये प्रदर्शनीय का अवलोकन कराने जरूर लाये। यह प्रदर्शनीय प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 1 बजे एवं शाम 5 बजे से 9 बजे तक सभी के लिए अवलोकन हेतु आ सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *