दुर्ग महापौर धीरज बाकली वाल और निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने शहर की मंदिरों में साफ सफाई कर किया श्रमदान,,इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के जीर्णोधार के लिए दिए अपनी निधि से सात लाख रुपए
दुर्ग निगम महापौर धीरज बाकलीवाल व आयुक्त लोकेश चंद्राकर ने मंगलवार को गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर व निगम परिसर के दुर्गा माता मंदिर में झाडु और पोछा लगाकर श्रम दान दिया इस दौरान महापौर और आयुक्त के साथ निगम की पुरी टीम ने दोनो मंदिरो की पुरी सफाई की इस दौरान महापौर धीरज बाकलीवाल ने सात लाख रुपए की महापौर निधि से राम मंदिर में किए जा रहे जीर्णोधार का भी निरीक्षण किया और इसे शीघ्रता पुर्वक करने के निर्देश दियें इस दौरान बाकलीवाल ने कहा भगवान की कृपा से ही सृष्टि का संचालन हो रहा है।भगवान के आर्शीवाद से ही मनुष्य जन्म मिला है।मंदिरो को स्वच्छ व साफ-सुथरा रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है।भगवान श्री राम की दुर्ग वासियों पर अपार कृपा है।
श्री बाकलीवाल ने आम लोगो की तरह पहले मंदिर में झाडु लगाई उसके बाद पोछा लगाकर पुरी तरह साफ किया सदर बाजार गांधी चौक राम मंदिर व निगम मुख्यालय के दुर्गा माता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान उन्होंने कहा की अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर समस्त मंदिरो व धार्मिक स्थलो में स्वच्छता का अभियान चलाया जा रहा है।महापौर व आयुक्त ने विभागीय कर्मचारियों को धार्मिक स्थलों को निरंतर सफाई के लिए व्यवस्था बनाने के निर्देश दियें है।
