एक आरोपी को अवैध रूप से रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ किया गया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली दुर्ग पुलिस द्वारा प्रतिबंधित गांजा बिक्री के खिलाफ अभियान प्रतिबंधित गांजा के अवैध कारोबार के खिलाफ छेड़े गये अभियान के तहत दुर्ग कोतवाली पुलिस को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा विक्रय करने वाले को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुयी है। अपराध से जुड़े लोग कहीं न कहीं प्रतिबंधित गांजा बेचने के आदी है। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गांजा का कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया। दिनांक 10.01.2024 को राजीव नगर सिन्हा भवन के पिछे दुर्ग अवैध रूप से गांजा बेचने की मुखबीर की सूचना पर घटनास्थल पहूचकर घेराबंदी कर लोकेश्वर सिन्हा उर्फ सोनु सिन्हा निवासी राजीव नगर दुर्ग को अवैध रूप से प्रतिबंधित गांजा बेचने पर पकडा गया जिसके कब्जे से 3.050 किलोग्राम गांजा किमती लगभग 30000/- रूपये जिसे पुलिस ने गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर समय सदर में आरोपी को गिरफतार किया गया आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 15/2024, धारा 20 (ख), एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी दुर्ग निरीक्षक श्री महेश ध्रुव, उनि खगेन्द्र पठारे, आरक्षक आर.लव पाण्डे, अलाउददीन शेख अनुप साहू केशव दास विशेष का विशेष योगदान रहा।

थाना दुर्ग
अप.क्र.15/2024
धारा 20 (ख) एनडीपीएस एक्ट

आरोपी का नाम
लोकेश्वर सिन्हा प्रसाद उर्फ सोनु सिन्हा पिता प्रेम सुख सिन्हा उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं. 02 राजीव नगर दुर्ग

3.050 किलोग्राम गांजा किमती लगभग 30000/- रूपये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *