दुर्ग। बीते दिन हुए थाना मोहन नगर क्षेत्र के ग्रीन चौक में फर्जी ईडी अफसर बनकर 2 करोड़ की ठगी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुच रही है। इसका खुलासा दुर्ग पुलिस सोमवार को करेगी।

इसके अलावा आरोपियों से करीब 50 लाख की बरामद होने की जानकारी मिल रही है। साथ ही संदेहियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए दो टीम पहुची थी। अनुमान है कि घटना में पांच आरोपी शामिल है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ठगी मामले में तीन आरोपी महाराष्ट्र के हैं। दुर्ग सीसी कैमरा और लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक पहुंची है। मंगलवार की दोपहर पांच युवक चार पहिया वाहन में पारख कॉम्प्लेक्स दुर्ग स्थित विनीत गुप्ता के दफ्तर पहुंचकर स्वयं का ईडी अफसर बनकर दो करोड़ रुपए लेकर फरार हुए थे। आरोपियों ने विनीत को भी अपने स्कार्पियों में साथ लेकर गए और सोमनी टोल प्लाजा के पास छोड़ दिया गया था । उसके बाद ही ठगी की जानकारी पीड़ित को हुई और मोहन नगर पुलिस से शिकायत की।

हरि नगर दुर्ग निवासी विनीत गुप्ता से दो करोड़ रुपए फर्जी ईडी बनकर पहुंचे तीनों आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है। उन्हें लाने के लिए दुर्ग पुलिस को ट्रांजिट रिमांड लेकर आना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि इस बड़ी ठगी मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच की एंट्री हुई है। जो अनाज व्यापारी से पूछताछ कर सकती है। दो करोड़ रुपए की सारी जानकारी मुंबई क्राइम ब्रांच को भी देना पड़ सकता है। इसे लेकर विनीत मुंबई जल्द ले जाये जा सकते हैं। दुर्ग पुलिस की एक टीम भी वहीं रुके होने की भी जानकारी मिल रही है।
वर्जन
तीन आरोपियों को महाराष्ट्र से लेकर पहुंच रही है। संदेहियों से पुलिस की पूछताछ जारी है।
सोमवार को हो सकता है मामले का खुलासा
शलभ कुमार सिन्हा एसपी दुर्ग