दुर्ग | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 27 जून मंगलवार को प्रातः 11:00 मेरा बूथ सबसे मजबूत विषय पर भोपाल में बूथ स्तरीय 7000 कार्यकर्ताओं के सामने बात रखेंगे और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। इस कार्यक्रम को वर्चुअल रुप से प्रत्येक मंडल में मंडल के प्रमुख पदाधिकारियों एवं बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं द्वारा देखा और सुना जाएगा जिसके लिए दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अनुमति से विशेष संपर्क अभियान के जिला प्रभारी दिलीप साहू एवं वर्चुअल कार्यक्रम के जिला प्रमुख संतोष सोनी, राजा महोबिया एवं रजनीश श्रीवास्तव ने अतिथि वक्ता एवं कार्यक्रम प्रभारियों की नियुक्ति की है, जो कि निम्नानुसार है :-
जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संवाद कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं का आवश्यक रूप से उपस्थित होकर मार्गदर्शन प्राप्त करने का आव्हान किया है। जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने की उपलब्धि का श्रेय जनता के साथ-साथ भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को भी जाता है। भाजपा के बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत ही केंद्र में दो-दो बार लगातार पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। केंद्र सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से संवाद करने का निश्चय किया है। यह एक ऐतिहासिक पल है, जब देश का सर्वोच्च नेता अपने राजनीतिक दल के सबसे नीचे इकाई के कार्यकर्ताओं से संवाद करने जा रहा है।