आज उतई मंडल भाजयुमो द्वारा जिला भाजयुमो अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के भव्य स्वागत की तैयारी

दुर्ग/उतई/भाजयुमो के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जीत हेमचंद यादव ,महामंत्री मनोज शर्मा ,महामंत्री मुकेश सोनकर, के प्रथम उतई आगमन पर सद्भावना चौक उतई में भाजयुमों उतई मंडल के द्वारा भव्य स्वागत की तैयारी की जा रही है।आज सद्भावना चौक उतई में सुबह 10.30 बजे भाजयुमों के पदाधिकारी, समस्त निर्वाचित जन-प्रतिनिधि/पार्षद,समस्त शक्ति केन्द्रों के प्रभारी/संयोजक/सहसंयोजक ,बूथ के सभी पदाधिकारी,विधानसभा क्षेत्र में निवासरत प्रदेश एवं जिला के पदाधिकारी,भाजपा के सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के पदाधिकारी,पार्षद,पूर्व एल्डरमैन, सरपंच,जिला पंचायत सदस्य,जनपद सदस्य,पंचगण,व पार्टी के सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ सम्माननीय कार्यकर्ताओ से उपस्थित की अपील की गई है ।उक्ताशय की जानकारी देते हुवे भाजयुमों अध्यक्ष उतई प्रवीण कुमार यदु,महामंत्री संतोष सपहा किशन यादव ने बताया की 26 अप्रैल को रोजगार कार्यालय दुर्ग का घेराव भाजयुमो द्वारा किया जाना निर्धारित है जिसके तारतम्य में भाजयुमो जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव आज भाजयुमो पाटन के तीनो मंडलों की बैठक लेने पाटन आ रहे है। उतई सद्भावना चौक होकर ही उनका काफिला गुजरेगा इस दौरान भाजयुमो उतई मंडल के साथी अपने जिला अध्यक्ष का स्वागत करने जुटेंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *