पिकअप वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल,अस्पताल में भर्ती

दुर्ग। मोटरसाइकिल पर सवार होकर जा रहे दो लोगों को पिकअप वाहन चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए प्रार्थी के भाई की गाड़ी को टक्कर मार दी। इससे दो लोग घायल हो गए। प्रार्थी की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ धारा 184, 125 ए, 281 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी धनशेर खान मोहन नगर निवासी है और उसकी इलेक्ट्रिक शॉप है। 10 अक्टूबर की सुबह उसके बड़े भाई अब्दुल गफ्फार अपनी मोटरसाइकिल पैशन प्रो सी जी 07 बी एम 0595 से अपने दोस्त सरवन सिंह को पीछे बैठा कर घर आ रहे थे। इसी दौरान जयंती नगर स्थित मस्जिद के पास पिकअप वाहन सीजी 07 सीटी 3106 के चालक ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों भी मोटरसाइकिल सहित दूर जा गिरे। इससे दोनों को चोटे आई और उन्हें जामुल अस्पताल धमधा नाका में ले जाकर भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *