दुर्ग के पदमनाभपुर थाना क्षेत्र में शाम करीब 4 बजे धनोरा शराब भट्टी के पास बाइक सवार दो आरोपियों ने 60 वर्षीय बुजुर्ग के गले से सोने की चेन काट ली और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में पुलिस पेट्रोलिंग और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
प्रार्थी वीर सिंह यादव, निवासी नेवई, दूध का व्यवसाय करते हैं। बताया गया कि वह धनोरा शराब भट्टी के पास से गुजर रहे थे, तभी बाइक सवार दो आरोपी उनके पास पहुंचे और गले में पहनी सोने की चेन काटकर तेजी से फरार हो गए। बुजुर्ग जब तक कुछ समझ पाते, आरोपी काफी दूर निकल चुके थे।
घटना की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दिनदहाड़े वारदात के बाद सवाल यह है कि घटना के वक्त थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग कहां थी? क्या बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि उन्हें पुलिस का खौफ नहीं रहा?