दुर्ग। उतई ऑटो स्टैंड से अपने घर बोरसी जाने के लिए ऑटो में सवार हुई महिला के पर्स से अज्ञात आरोपी ने सोने के जेवरात की चोरी कर ली। प्रार्थिया की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थिया गृहणी है और वह धमतरी अपने मायके राखी बांधने गई हुई थी। 28 अगस्त की दोपहर को 3:30 बजे वह धमतरी से वापस आई।घर आने के लिए उसने उतई ऑटो स्टैंड से घर बोरसी जाने के लिए ऑटो में सवार हुई थी। उसके साथ आटो में तीन महिलाएं और बैठी थी। दो कसारी डीह साईं मंदिर के पास उतर गई एक खम्हरिया जाने के लिए निकल गई थी। प्रार्थिया भी बोरसी में उतरकर अपने घर चली गई। घर जाकर देखी तो उसके पर्स में रखे हुए एक एक नग सोने का रानी हार, एक नग सोने का टॉप्स, एक नग सोने का सुई धागा, एक नग सोने का पेंडल, एक जोड़ी जुड़ा सोने का दाना लगा हुआ गायब था। प्रार्थिया को शक है कि ऑटो में सवार किसी महिला ने उसके पर्स से जेवरात की चोरी की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।