नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ के प्रयास सफल, महापौर अलका बाघमार के हस्तक्षेप से कर्मचारियों को मिला लंबित वेतन

संघ ने जताया आभार, कहा— कर्मचारी हितों के प्रति महापौर की संवेदनशील पहल सराहनीय

नगर पालिक निगम दुर्ग के नियमित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं प्लेसमेंट कर्मचारियों के माह जुलाई 2026 (देय अगस्त 2026) के लंबित वेतन का भुगतान होने पर नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ, दुर्ग ने महापौर श्रीमती अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

संघ के जिला अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकर ने बताया कि कर्मचारियों के लंबित वेतन भुगतान को लेकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में महापौर से सौजन्य भेंट कर कर्मचारियों की समस्याओं से अवगत कराया था। महापौर ने पूरे विषय को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा शीघ्र वेतन भुगतान सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया था। महापौर के सकारात्मक हस्तक्षेप एवं पहल के फलस्वरूप कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान हो गया, जिससे कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।

राजूलाल चंद्राकर ने कहा कि समय पर वेतन प्रत्येक कर्मचारी का अधिकार है। वेतन भुगतान में विलंब के कारण कर्मचारी बैंक ऋण की ईएमआई, बच्चों की स्कूल फीस, चिकित्सा व्यय तथा अन्य पारिवारिक दायित्वों को लेकर चिंतित थे। अब वेतन भुगतान होने से कर्मचारियों में संतोष एवं उत्साह का वातावरण है।

उन्होंने कहा कि महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए जिस संवेदनशीलता और सकारात्मक सोच का परिचय दिया है, वह सराहनीय है। उनके हस्तक्षेप से हजारों कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को समय पर राहत मिली है। नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ इसके लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता है।

इस अवसर पर संघ की ओर से शिवा परिहार, रामशंकर सोनी, शुभम, चित्ररेखा चंद्राकर, दशरथ, विनीत वर्मा, अनुपम, नीरज, राजदीप, रतनदीप, हर्ष, नरेंद्र, महेंद्र, रूपेश, सत्येंद्र, गंगाधर, पवन नायक, शिवा, मुन्ना यादव सहित अन्य पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने भी महापौर श्रीमती अलका बाघमार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर उनका सकारात्मक दृष्टिकोण प्रशंसनीय है।

जिला अध्यक्ष राजूलाल चंद्राकर ने कहा—

“नवयुक्त अधिकारी/कर्मचारी कल्याण संघ सदैव कर्मचारियों के न्यायोचित अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा। महापौर श्रीमती अलका बाघमार ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित पहल की, जिसके परिणामस्वरूप लंबित वेतन का भुगतान संभव हो सका। संघ उनके इस सहयोग एवं कर्मचारी हितैषी निर्णय के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *