देव बलौदा मेला में कपड़ा व्यापारी से विवाद, केस दर्ज

दुर्ग। देव बलौदा मेला में कपड़ा बेच रहे व्यापारी से गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।शिकायत पर पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रार्थी मोहम्मद इस्माइल (44) ने बताया कि 16 फरवरी को मेला स्थल पर दुकान लगाने को लेकर बजरंग दल के नेता प्रदीप सिन्हा व उनके साथियों ने आपत्ति जताई और विवाद के दौरान धमकी दी।

पुलिस ने धारा 296, 351(3) एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *