उज्जैन। भारतीय जनता पार्टी जिला उज्जैन ग्रामीण के सहज, सरल, ऊर्जावान जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ का जन्मोत्सव भाजपा जिला कार्यालय लोकशक्ति भवन पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। मीडिया प्रभारी गजेन्द्र परमार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिलाध्यक्ष राजेश धाकड़ ने आज अपने जन्मदिवस की शुरूआत गोपाल गौशाला नागदा में गौ-सेवा कर व अन्नक्षेत्र में भोजन कराकर सेवा दिवस के रूप में आरंभ की। तत्पश्चात उज्जैन पहुंच कर बाबा महाकाल के पावन दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उसके बाद जिला कार्यालय पर पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ो के साथ भव्य स्वागत किया गया। श्री परमार ने बताया कि जिलाध्यक्ष जी के दूरदर्शी ओर अटूट समर्पण ने संगठन को एक नई दिशा दी है, आपकी निष्ठा, ईमानदारी एवं सेवा का जज्बा हम सभी के लिये प्रेरणा का स्त्रोत है, ‘‘कद उनका यूं ही बूलंद नहीं है, हर कदम पर उन्होने वक्त को मात दी हैं।‘‘ इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक बहादुरसिंह चौहान जिला महामंत्री श्री राकेश यादव, श्याम शर्मा, कार्यालय प्रमुख सुमेरसिंह कालुहेड़ा, नीरज प्रजापति, हिमांशु रावल, ईश्वर आंजना, शंकरसिंह पंवार सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आशिफ खान उज्जैनी (मध्यप्रदेश खबरें)
