पुलिस ने सूदखोर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 11 चेक बुक, इकरारनामा, साहूकारी लाइसेंस को जब्त किया गया है। आरोपी ने प्रार्थी से 1,60,000 रुपए के एवज में 22 लाख रुपए की डिमांड की थी। पदमनाभपुर पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मणि शंकर चंद्रा ने बताया कि 27 जनवरी को पदमनाभपुर थाना में प्रार्थी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसने अपना स्वास्थ्य खराब होने पर आरोपी हरीश पारख से 1,60,000 रुपए लिया हुआ था। उसके एवरेज में 10% ब्याज अदा करता था। आरोपी ब्याज नहीं देने पर राशि दुगना करता था। उधारी के रूप में लिए गए रकम को प्रार्थी के द्वारा 3,20,000 ब्याज सहित वापस किया जा चुका था किंतु आरोपी द्वारा अवैध तरीके से प्रार्थी के स्टेट बैंक शाखा के 11 चेक में हस्ताक्षर करवा कर 22 लाख रुपए की मांग करने लगा था। आरोपी की धमकी और अवैध वसूली से परेशान होकर प्रार्थी नारायण साहू ने हरीश पारख के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना करते हुए आरोपी हरीश पारख निवासी एच आई जी 1-79 न्यू बोरसी दुर्ग को गिरफ्तार किया। आरोपी ने बताया कि उसने 1,60,000 रुपए उधारी की रकम देकर प्रार्थी से 11 चेक में हस्ताक्षर करवा के 22 लाख रुपए की मांग की थी।