देशभक्ति के नारों से गूंजा शहर, तिरंगा रैली बनी ऐतिहासिक,दुर्ग की सड़कों पर तिरंगे का सैलाब, पार्षद ने फूल-मालाओं से किया स्वागत

दुर्ग। आज हर घर तिरंगा रैली के तहत शहर में देशभक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। इस भव्य आयोजन में स्कूलों के छात्र-छात्राएं, नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारी, प्रशासनिक अमला, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल हुए। रैली के दौरान जगह-जगह देशभक्ति के नारे गूंजते रहे और सड़कों पर तिरंगे के रंग में सराबोर जनसैलाब उमड़ पड़ा।

इसी कड़ी में वार्ड 11 के पार्षद आशीष चंद्राकर ने भी वार्डवासियों के साथ सक्रिय रूप से भाग लिया। रैली में पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं और नारों के साथ पार्षद का अभिनंदन किया। पूरे कार्यक्रम के दौरान जोश और उत्साह का माहौल बना रहा और रैली देशभक्ति की भावना के साथ सफलता पूर्वक संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *