दुर्ग नगर निगम में बीते दिनों एक मामला सामने आया जहा निगम की हार्टअटैक से पीड़ित महिला कर्मचारी ने अपनी दुविधा बताते हुए संबंधित अधिकारी से छुट्टी के लिए गिड़गिड़ाती रही वही इस दौरान निगम परिसर में ही आघात होकर गिरी महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

दुर्ग नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक के पद पर राजस्व विभाग में कार्यरत कल्पना मनहरे का आकस्मिक निधन कार्यालयिन समय में हो गया जिसके बाद दुर्ग नगर निगम के अधिकारियों कर्मचारियों ने मृत आत्मा की शांति के लिए क 2 मिनट में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। अचानक आए हार्ट अटैक से वह महिला दुर्ग नगर निगम कार्यालय परिसर में गिर गई जिसे आनन फानन में निगम कर्मचारियों द्वारा अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों से देखते हुए मृत घोषित कर दिया।
वही मिली जानकारी के अनुसार महिला का भी कुछ ही दिन पहले हार्ट अटैक आने के बाद ऑपरेशन किया गया था जिसके बाद छुट्टी से वापस लौट ड्यूटी ज्वाइन करी मगर फिर से घबराहट और बैचेनी के चलते संबंधित अधिकारी को छुट्टी दिए जाने की निवेदन करती रही मगर उस निगम अधिकारी ने आचार संहिता की बात कहकर मृत कर्मचारी को छुट्टी नहीं दिया और अचानक इस महिला कर्मचारी की निगम परिसर में ही गिर कर मौत हो गई,,,आपको बता दे की
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार निगम के अधिकारियों की लापरवाही के चलते एक जरूरत मंद छुट्टी के लिए तरसती रही वही कुछ कर्मचारी तो सिर्फ नाम मात्र की ड्यूटी कर साइन कर ऑफिस ही नहीं पहुंचते ,,अब देखना होगा कि ऐसे में दुर्ग कमिश्नर लोकेश चंद्राकर इस मामले में कितनी गंभीरता दिखाते हुए निगम की कार्य प्रणाली की जांच करवाते है। बहरहाल राजस्व विभाग में कार्यरत कल्पना मनहरे की आकस्मिक निधन पर और इस तरीके से उसकी मृत्यु होना दूर नगर निगम में शोक का माहौल बना हुआ है।