अज्ञात बस की टक्कर से शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त, अपराध दर्ज

दुर्ग। चंदूलाल चंद्राकार स्मृती शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचांदूर की वाहन को अज्ञात बस चालक ने टक्कर मार दी। इससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुई। शिकायत पर पुलगांव पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि प्रार्थी शशिकांत साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह चंदूलाल चंद्राकर स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कचांदूर में 21 अक्टूबर को महाविद्यालय के अधीनस्थ संचालित परीक्षा शाखा एवं छात्र शाखा से संबंधित शासकीय कार्य के लिए वाहन सीजी 02 ए यु 1858 सहायक ग्रेड 2 के पद पर पदस्थ सुनील कुमार चंद्राकर को उपलब्ध कराया गया था। 21 अक्टूबर को वाहन चालक चंद्रभान चौहान सहायक ग्रेड 2 एवं नीलकंठ साहू को शासकीय कार्य के संपादन के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य एवं आयुष विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ उपरवारा अटल नगर भेजा गया था।इस दौरान रास्ते में अटल नगर में मोड़ते समय पीछे से आ रही अज्ञात वाहन बस चालक ने शासकीय वाहन को टक्कर मार दी थी। पुलिस जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *