घड़ी चौक से स्कूटी चोरी करने वाला गिरफ्तार

दुर्ग। सुपेला पुलिस ने घड़ी चौक के पास से स्कूटी चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थिया प्राची (23) निवासी सेक्टर-5 भिलाई ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 10 नवंबर 2025 को वह स्कूटी CG 07 बी यु 8781 से सुपेला आई थी। स्कूटी घड़ी चौक के पास खड़ी कर वह बाजार गई, रात करीब 8 बजे लौटी तो वाहन गायब था।
प्रार्थियों की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पतासाजी के दौरान पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार महार (21), निवासी रमन मोहल्ला उड़िया पारा सुपेला को घेराबंदी कर पकड़ा। चोरी गई स्कूटी बरामद कर ली गई है।
कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.एन. सिंह और परिउनि भूपेन्द्र सेनवानी की भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *