तीन स्थाई वारंटी को रेलवे सुरक्षा बल ने किया गिरफ्तार

दुर्ग। रेलवे सुरक्षा बल भिलाई में तीन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। इसमें से दो के वारंट 23 वर्ष पुराने हैं। टीम ने रेल संपत्ति अधिनियम के दो प्रकरणों में वांछित तीन स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी। 22 अक्टूबर को कृषि उपज मंडी जबलपुर से वसीम खान 65 वर्ष एवं गुलफाम लगभग 52 वर्ष दोनों निवासी ग्राम सोरांव, जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के विरुद्ध वर्ष 2003 में स्थाई गिरफ्तारी वारंट लंबित थी। इसी तरह 23 अक्टूबर को खुर्सीपार से मोहम्मद इलियास 36 वर्ष को गिरफ्तार किया जिसके विरुद्ध वर्ष 2023 से स्थाई गिरफ्तारी वारंट लंबित था। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक स आर रात्रे, प्रधान आरक्षक टी एम रेड्डी एवं आरक्षक सुशील कुमार यादव शामिल रहे तीनों गिरफ्तार वारंटी को रायपुर में न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, इसके बाद तीनों को केंद्रीय जेल रायपुर में दाखिल कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *