महाकाल की शरण में पहुंचे अभिनेता कार्तिक आर्यन, शयन आरती में किए दर्शन, नई फिल्म की सफलता का लिया आशीर्वाद

उज्जैन। बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने सोमवार रात ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर मंदिर में रात्रिकालीन शयन आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर अपनी आने वाली फिल्म की सफलता और उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद मांगा।
महाकाल मंदिर में कार्तिक आर्यन के दर्शन की जानकारी सामने आते ही उनके प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिला। बाबा महाकाल के प्रति अपनी आस्था व्यक्त करते हुए अभिनेता ने नए प्रोजेक्ट्स की सफलता की कामना की।

रिपोर्ट: आशिफ खान उज्जैनी (मध्यप्रदेश)