अमित कुमार बने भाजयुमो कैंप मंडल अध्यक्ष

भिलाई। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला अध्यक्ष सौरभ जायसवाल ने संगठन का विस्तार करते हुए अमित कुमार को कैंप मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही भाजयुमो की नई मंडल कार्यकारिणी की भी घोषणा की गई।नियुक्ति के बाद अमित कुमार ने जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास और जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *