“इंस्टाग्राम प्यार… फिर टूटा भरोसा”

दुर्ग। थाना भानु प्रतापपुर निवासी युवती को शादी का झांसा देकर दुर्ग निवासी आरोपी ने उसके साथ दैहिक शोषण किया। जब युवती ने शादी करने के लिए दबाव बनाया तो आरोपी शादी करने से इनकार कर दिया। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाना भानु प्रतापपुर में शिकायत दर्ज कराई। मोहन नगर पुलिस ने मामले को जांच में लिया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय मे पेश किया। युवती थाना भानूप्रतापपुर की निवासी है।उसकी जान पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से सिकोला भाठा निवासी सौरभ राजपूत के साथ हुई थी। दोनों के बीच इंस्टाग्राम पर बातचीत होती रहती थी। जान पहचान बढ़ने पर आरोपी सौरभ ने 5 मार्च 2026 को युवती को दुर्ग बुलाया और उसे एक परिचित के घर में रखा। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ शादी का झांसा देखकर दैहिक शोषण किया। कुछ दिन रुकने के बाद युवती पाटन चली गई थी। वहां से आने के बाद आरोपी ने उसे फिर से दुर्ग में रखा और उसे घूमने के लिए उज्जैन लेकर गया। उज्जैन से आने के बाद भी आरोपी ने उसे दुर्ग में एक कमरे में रखा और शादी का झांसा देते हुए बार-बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। जब युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी पहले 2 वर्ष बाद शादी करने की बात कही। इसके बाद वह टाल मटोल करते हुए शादी करने से इनकार कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *