दुर्ग। गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 में ड्राइवरी का काम करने वाला प्रार्थी छीना झपटी का शिकार हो गया। घटना के समय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया वहीं एक फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। प्रार्थी ने भिलाई नगर थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 309(6) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी चंद्रशेखर निषाद गुरु नानक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 6 में ड्राइवरी का काम करता है।24 जून को पर ड्यूटी करने के बाद अपने घर चंद्र नगर उमरपोटी जा रहा था। रात लगभग 9:30 बजे शहीद पार्क के आगे जवाहर उद्यान चौक के पास वह पहुंचा था तभी दो अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल से पीछे से आए और साइकिल को रोक कर कहा कि तेरे पास जो रखा है उसे निकालो
इसके बाद आरोपियो ने उसकी जेब से 3000 रुपए और उसके पास रखे विवो कंपनी का मोबाइल को छीन लिया और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्के से मारपीट किए। इससे प्रार्थी को चोटे आई। घटना को देखकर आसपास के लोग बीच बचाव करने आए और दो आरोपियों में से एक आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया, वहीं एक मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पकड़े गए आरोपी का नाम मयंक साहू पिता सीताराम साहू निवासी मौहारी मरोदा ब्रिज के नीचे बताया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।