मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने दुर्ग पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था

दुर्ग। मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्वक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने दुर्ग पुलिस ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिले भर में लगभग 620 से अधिक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तैनात किए गए थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी स्तर के अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग कर रहे थे। ताजिया जुलूस मार्गो, संवेदनशील क्षेत्र, प्रमुख चौक चौराहों एवं धार्मिक स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था रखी गई थी। मोहर्रम की दसवीं तारीख पर विभिन्न क्षेत्रों से ताजिया जुलूस निर्धारित मार्गो से निकाल गए थे जिनके शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस बल की विशेष तैनाती की गई थी।

इन क्षेत्रों से गुजरा था ताजिया जिले के प्रमुख ताजिया जुलूस

कर्बला मैदान, पावर हाउस चौक, सुपेला चौक, बीएसएनल चौक, 2.5 मिलियन चौक, जामा मस्जिद क्षेत्र, पुरानी भिलाई, दुर्ग सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थान पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किए गए थे।

महिला पुलिस बल की भी थी तैनाती

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिस बल की भी विशेष तैनाती रखी गई थी। साथ ही रिजर्व पुलिस बल, दंगा नियंत्रण उपकरण, टियर गैस पार्टी एवं अन्य आवश्यक संसाधनों को आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रखा गया था। संवेदनशील क्षेत्रों में भी विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की संभावना ना हो।यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा आवश्यक डायवर्सन पार्किंग एवं मार्ग नियंत्रण की व्यवस्था की गई थी। पूरे आयोजन की सतत निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार भ्रमण कर की गई थी। प्रत्येक थाना क्षेत्र में वीडियो ग्राफी की व्यवस्था की गई थी। रिजर्व पार्टी एवं अतिरिक्त बल को भी आवश्यकता अनुसार तत्काल उपयोग के लिए तैयार रखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *