दुर्ग। हर साल की तरह इस साल भी हजरत किबला जलालुद्दीन खिज्र रूमी शाह की दरगाह शरीफ केलाबाड़ी में मोहर्रम के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दरगाह समिति के इकरामुद्दीन आरिफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 जून की दोपहर को 2 बजे औरतों की मिलाद शरीफ होगी। 25 जून की रात 8:00 बजे दरगाह शरीफ से बाजे एवं अखाड़े के साथ कसारीडीह जाकर आलम लाने की रस्म अदा की जाएगी। 26 जून शुक्रवार को सुबह 9 बजे से कुरान खानी होगी। दोपहर 3 से ताजिया अखाड़ा, बाजा, लंगर के साथ नगर भ्रमण के लिए निकाला जाएगा।